द इंडियन व्यू

देश भर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: देश में आज 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं और लोगों को खास संदेश…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
2 min read
देश भर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: देश में आज 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं और लोगों को खास संदेश देते हुए ऊर्जा को सोच-समझकर और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के लिए संकल्प लेकर और ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को रोकने के लिए सभी को प्रेरित कर एक बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान दें।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को दिखाना है। भारत के विद्युत मंत्रालय ने “ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025” मनाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। इससे जुड़े कार्यक्रम में

भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार, राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाता है।

आपको बता दें कि ऊर्जा दक्षता तथा इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्युत मंत्रालय के निर्देशन में बीईई औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों को ऊर्जा खपत में किए गए प्रयासों को मान्यता और प्रोत्साहन देता है और उन्हें इसके लिए प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के अवसर पर सम्मानित करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…