देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 7-8 दिनों के दौरान घनघोर वर्षा का अनुमान
नई दिल्ली : देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 7-8 दिनों में घनघोर बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी अगले दो दिनों के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार…

नई दिल्ली : देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 7-8 दिनों में घनघोर बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी अगले दो दिनों के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33-35 डिग्री सेल्सियस और 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं।उल्लेखनीय है कि आज राजधानी में दोपहर से शाम के बीच अधिकतर जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने का अनुमान था लेकिन यहां सुबह में ही कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत तो मिली जबकि दोपहर बाद हल्की धूप के बीच फिर से गर्मी का एहसास हुआ।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण 24-26 अगस्त के दौरान ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही 24-27 अगस्त के दौरान झारखंड और बिहार में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। मध्य भारत, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले 7-8 दिनों के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के दौरान तीन दिनों के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है।पूर्वी भारत के अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24-29 अगस्त के दौरान, बिहार में 25-26 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान है।पूर्वोत्तर भारत के भी अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 7-8 दिनों के भारी से भारी वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिम क्षेत्रों और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी इन दिनों भारी बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान कहीं-कहीं तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में 30 सेमी, त्रिपुरा में 21 सेमी, हरियाणा में 12-20 सेमी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 7-11 सेमी तक भारी वर्षा दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
