द इंडियन व्यू

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और 958…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
2 min read
देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और 958 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में यह यात्रा लगभग 17 घंटे में पूरी होती है।

 

लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री ने ट्रेन में मौजूद बच्चों और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने कविताएं सुनाईं और अपने अनुभव साझा किए, वहीं प्रधानमंत्री ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए और अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने ट्रेन के चालक और स्टाफ से भी संवाद किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ी। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को देवी की प्रतिमा भेंट की।

 

रेलवे बोर्ड के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आरएसी का कोई प्रावधान नहीं होगा। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं। किराया राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा अधिक होगा। गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया लगभग ₹2,300 तय किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि रेलमंत्री वैष्णव ने 01 जनवरी को हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर एसी-1, एसी-2 और एसी-3 श्रेणियों के संभावित किरायों की घोषणा की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…