द इंडियन व्यू

देश को गुमराह कर रही आम आदमी पार्टी : तरुण चुग

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से बरी कर दिया गया है, जो पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
2 min read
देश को गुमराह कर रही आम आदमी पार्टी : तरुण चुग

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से बरी कर दिया गया है, जो पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और जानबूझकर फैलाया गया झूठ है। जिस मामले में उन्हें राहत मिली है, उसका शराब नीति घोटाले की मूल जांच, भ्रष्टाचार या मनी लॉन्ड्रिंग से कोई संबंध नहीं है। यह केवल प्रवर्तन निदेशालय के समन की अवहेलना से जुड़ा एक तकनीकी शिकायत मामला था, जिसे राजनीतिक हथियार बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

 

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए

 

तरुण चुग ने कहा कि सच्चाई यह है कि जब शराब नीति घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन भेजे, तो उन्होंने जांच से बचने की कोशिश की और समन जॉइन नहीं किए। इसी मजबूरी में जांच एजेंसी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 174 के तहत राउस एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। आज जिस मामले में तकनीकी आधार पर राहत मिली है, उसका शराब घोटाले की साजिश या भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है।

 

चुग ने स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल आज भी शराब घोटाले के अभियुक्त हैं और उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की मुख्य जांच पूरी तरह जारी है। उनके खिलाफ पर्याप्त दस्तावेज़ी और डिजिटल सबूत अदालत के रिकॉर्ड पर मौजूद हैं, जिन्हें नकारा नहीं जा सकता। तकनीकी प्रक्रियाओं की आड़ लेकर खुद को निर्दोष बताना कानून और सच दोनों का अपमान है।

 

तरुण चुग ने कहा कि यह भी एक स्थापित तथ्य है कि उच्चतम न्यायालय स्वयं यह टिप्पणी कर चुका है कि शराब घोटाले में भारी मात्रा में अवैध धन का लेन-देन हुआ और उसी काले धन का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में किया। तकनीकी राहत को क्लीन चिट बताकर जनता को गुमराह करना न केवल कानूनी रूप से गलत है, बल्कि राजनीतिक बेईमानी भी है। कानून अपना काम करेगा, सबूत मौजूद हैं और दोषी को सज़ा अवश्य मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…