द इंडियन व्यू

देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा आज

नई दिल्ली : देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। यह राज्य हैं- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी। सारे देश की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है। कड़ी…

Ragwendra P Singh
May 4, 2026
3 min read
देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा आज

नई दिल्ली : देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। यह राज्य हैं- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी। सारे देश की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहले डाक मत्रपत्र (पोस्टल बैलट) की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। पूरी तस्वीर शाम तक साफ होने की उम्मीद है।

 

इसके अलावा पांच राज्यों की आठ सीटों पर भी आज ही मतगणना होगी। यह वह सीट हैं जहां मौजूदा विधायकों के निधन के बाद पिछले महीने उपचुनाव कराए गए। इनमें गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, नागालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर, गुजरात की उमरेठ और महाराष्ट्र की राहुरी एवं बारामती सीट शामिल है।

 

इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग जैसे तकनीकी नवाचारों ने चुनावी प्रक्रिया के विकसित होने का संकेत दिया है। आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सत्ता में आएगा। इन राज्यों के चुनावी नतीजों का केवल क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव दिखेगा।

 

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में लोगों की सबसे अधिक नजर पश्चिम बंगाल पर होगी। अधिकांश एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे आगे दिखाया गया है। अगर एक्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सत्ता से विदाई के साथ ममता बनर्जी को सत्ता से जाना होगा । केरलम इस बार भी भाजपा के लिए पहेली साबित हो सकता है। एक्जिट पोल के अनुमान तो यही कहते हैं। अभी तक राज्य विधानसभा में भाजपा का पहली बार खाता 2016 में खुला था।

 

अनेक एक्जिट पोल के अनुमानों में तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं। एक्जिट पोल के अनुसार, असम में भाजपा की वापसी होगी। इससे भाजपा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की स्थिति और मजबूत होगी। केंद्रशासित पुडुचेरी में एन. रंगासामी के नेतृत्व में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन सरकार के सत्ता में बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर गड़बड़ी की वजह से मतदान रद कर दिया गया है। फलता में 21 मई को दोबारा मतदान होगा। मतगणना को देखते हुए इस बार राज्य में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग अफसरों और पर्यवेक्षकों को छोड़कर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। पहली बार, आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए मतगणना कर्मचारियों के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…