देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा : संजय झा
नई दिल्ली। यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने आप नेता को देश की…

नई दिल्ली। यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने आप नेता को देश की राजनीति का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा करार दिया।
संजय झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, हमने देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा, जो व्यक्ति जेल जाता है और इस्तीफा नहीं देता है। बिहार में आप देखेंगे कि कोई अगर जेल गया तो उसने तुरंत इस्तीफा दिया। (केजरीवाल) अब यमुना को लेकर बयान दे रहे हैं। हम अपने राज्य से आते हैं, बिहार से आते हैं और जब कोई बिहार के बारे में बुरा बोलता है तो हमें दुख होता है और हम उसका विरोध करते हैं। सोचते हैं कि कैसे वे बोल रहे हैं? केजरीवाल हरियाणा से आते हैं और हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं। यह उनकी हताशा दिखा रहा है। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनानी है।
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर कहा, केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है। लोगों को गुमराह करने और फिर उससे बच निकलने की आदत है। उनकी झूठ बोलने की आदत इस बात से पता चलती है कि वह यमुना का पानी पीने के बाद भी जिंदा हैं। अगर यमुना नदी में जहर मिलाया होता तो वह आज जीवित नहीं होते। मैं इतने साल से दिल्ली में रह रहा हूं, यमुना का पानी पीता हूं, दिल्ली के लोग पानी पीते हैं। यह सिर्फ झूठ बोलने वाले लोग हैं।
दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत होगी। केजरीवाल ने अब तक दिल्ली के लोगों को ठगने का काम किया है। वह सिर्फ झूठ बोलते हैं। दिल्ली की जनता को अब उन पर भरोसा नहीं है।
पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान पर भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री लगातार देश के युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ रहने की सलाह देते हैं। साथ ही युवाओं को वह स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित भी करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
