द इंडियन व्यू

देश का निर्यात दिसंबर में 1.87 फीसदी बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्‍ली : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच देश का निर्यात दिसंबर में 1.87 फीसदी बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया, लेकिन आयात में तेज वृद्धि की वजह से व्यापार घाटा बढ़कर 25 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आयात 8.7…

Ragwendra P Singh
January 15, 2026
2 min read
देश का निर्यात दिसंबर में 1.87 फीसदी बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्‍ली : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच देश का निर्यात दिसंबर में 1.87 फीसदी बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया, लेकिन आयात में तेज वृद्धि की वजह से व्यापार घाटा बढ़कर 25 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आयात 8.7 फीसदी बढ़कर 63.55 अरब डॉलर रहा।

 

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस दौरान आयात और निर्यात के बीच का अंतर यानी व्यापार घाटा मामूली रूप से बढ़कर 25.04 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले महीने नवंबर 2025 में ये 24.53 अरब डॉलर रहा, जबकि दिसंबर 2024 में 22 अरब डॉलर था। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 2.44 फीसदी बढ़कर 330.29 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान कुल आयात 5.9 फीसदी बढ़कर 578.61 अरब डॉलर हो गया। इस तरह चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल व्यापार घाटा 248.32 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

 

मंत्रालय की जारी व्यापार आंकड़ों पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का निर्यात सकारात्मक रुझान दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा रुझानों को देखते हुए हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 850 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर सकता है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने निर्यात में तेजी की अगुवाई इंजीनियरिंग उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, समुद्री उत्पाद और दवा जैसे क्षेत्रों ने की। इसके साथ अमेरिका, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भारत का निर्यात स्थिर गति से बढ़ रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…