दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया एक बदलाव, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके टीम में शामिल
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है। पहले टेस्ट के मुकाबले इसमें केवल एक बदलाव किया गया है। ट्रिस्टन स्टब्स की जगह मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम में जगह मिली,…

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है। पहले टेस्ट के मुकाबले इसमें केवल एक बदलाव किया गया है।
ट्रिस्टन स्टब्स की जगह मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम में जगह मिली, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी रयान रिकेलटन संभालेंगे। पहले टेस्ट में स्टब्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 1 रन बना पाए थे।
वहीं, ब्रीट्जके ने साउथ अफ्रीका के लिए केवल दो टेस्ट खेले हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश और जुलाई 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेला, जिनमें वह कुल 14 रन ही बना सके हैं। हालांकि, सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी फॉर्म शानदार रही है। हाल ही में उन्होंने डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन शतक लगाया था।

साउथ अफ्रीका मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा कि ब्रीट्जके की हालिया फॉर्म और उनका स्वभाव उनके पक्ष में रहा है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह भी बताया कि टोनी डी जोर्जी को चयन के लिए नहीं चुना गया, क्योंकि वह अभी भी अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। इस बीच, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीद है।
हैमस्ट्रिंग की हल्की चोट की वजह से वह डरबन में खेले गए पहले मैच से बाहर थे। साउथ अफ्रीका ने अपनी 17 सदस्यीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। तेज गेंदबाजी विकल्पों में एनरिक नॉर्टजे, मार्को जानसेन, वियान मुल्डर, गेराल्ड कोएत्जी, डेन पैटरसन और कॉर्बिन बॉश भी हैं। दूसरा टेस्ट रविवार से शुरू होगा, जिसमें साउथ अफ्रीका पहले मैच में मिली हार के बाद जोरदार वापसी करने की कोशिश करेगा।
साउथ अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), काइल वेरिन
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी
फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…
शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल
भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…
संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…
दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब
दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…
