द इंडियन व्यू

दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा हुआ जारी

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण- ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा जारी किया है। ट्राई ने बताया कि इससे पहले दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (बारहवां संशोधन) विनियमन, 2024 जारी किया…

Ragwendra P Singh
April 8, 2026
1 min read
दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा हुआ जारी

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण- ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा जारी किया है। ट्राई ने बताया कि इससे पहले दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (बारहवां संशोधन) विनियमन, 2024 जारी किया था, जिसमें प्राधिकरण ने यह अनिवार्य किया था कि प्रत्येक दूरसंचार सेवा प्रदाता कम से कम एक विशेष टैरिफ वाउचर, केवल वॉयस और एस.एम.एस के लिए उपलब्ध कराए।

ट्राई ने कहा कि इसके बाद देखा गया कि केवल कुछ ही विशेष टैरिफ वाउचर वॉयस और एस.एम.एस के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें कम अवधि के केवल वॉयस और एस.एम.एस पैक की आवश्यकता व्यक्त की गई है। ट्राई ने कहा कि प्राधिकरण इस समस्या का समाधान करना आवश्यक समझता है।

प्राधिकरण ने कहा कि ऐसे विशेष टैरिफ वाउचर की कीमत में आनुपातिक रूप से काफी कमी की जाएगी। मसौदा ट्राई की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। हितधारकों से अनुरोध है कि वे इस माह की 28 तारीख तक अपनी लिखित टिप्पणियाँ दें। यह टिप्पणियाँ वित्तीय और आर्थिक विश्लेषण सलाहकार विजय कुमार को इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजी जा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…