दुर्ग में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर ईडी की छापेमारी
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित एक बड़े कारोबारी, होटल व्यवसायी और सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले और कार्यालय पर छापा मारा है। विजय अग्रवाल का नाम…

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित एक बड़े कारोबारी, होटल व्यवसायी और सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले और कार्यालय पर छापा मारा है। विजय अग्रवाल का नाम दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में शुमार है।
ईडी टीम के साथ सुरक्षा के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान साथ में तैनात हैं। यहां 3 गाड़ी में सुबह 6 बजे ईडी की टीम पहुंची, जिसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं।
सागर ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म है। इस ग्रुप के परिवार से जुड़े लोगों ने छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार में मिड डे मील का एक बड़ा काम लिया था। इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ा होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है।
सूत्रों के अनुसार रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। विजय अग्रवाल की तीन अलग-अलग नामों से फर्म हैं। तीन भाईयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है। ईडी ने तीनों भाइयों के यहां दबिश दी है। इसी परिवार का रायपुर में एक बड़ा होटल कोर्टयार्ड मैरियट भी है।
ईडी की इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि है कि यह दबिश वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
