द इंडियन व्यू

दिल्लीवासी कांग्रेस को एक बार फिर प्रगति और विकास करने का मौका देंः प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में शुक्रवार शाम मुस्तफाबाद में एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस को एक बार फिर प्रगति और विकास का…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
2 min read
दिल्लीवासी कांग्रेस को एक बार फिर प्रगति और विकास करने का मौका देंः प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में शुक्रवार शाम मुस्तफाबाद में एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस को एक बार फिर प्रगति और विकास का उदाहरण स्थापित करने का मौका दें।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शीला दीक्षित जी ने दिल्ली को देश के सबसे आधुनिक शहरों में से एक बनाया था। चौड़ी सड़कें, बड़े-बड़े फ्लाईओवर, बिजली, पानी, सीवर, सफाई, कालोनियों का नियमितीकरण...उन्होंने जितना काम किया था, उनके बाद उससे आगे बढ़ नहीं पाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज जनता ऐतिहासिक महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है लेकिन दिल्ली में बैठी आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकारें आपस में लड़ने में व्यस्त हैं। दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि दिल्ली का विकास कांग्रेस ही करेगी।

प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीति बदलने आए थे और खुद ही भ्रष्टाचार करने लगे। शीला सरकार में दिल्ली में 40 फ्लाईओवर बने, सिग्नेचर ब्रिज बना, दिल्ली को संवारा गया। लोगों के पास रोजगार नहीं है। सरकारी विभागों में पद खाली हैं, भर्तियां नहीं हो रही हैं। लोग कर्ज लेकर अपने बच्चों काे ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। केंद्र व दिल्ली सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि आआपा और भाजपा ने चुनावी लड़ाई को राज महल और शीश महल तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी ने भी बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें, प्रदूषण और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे जैसे वास्तविक मुद्दों के बारे में बात नहीं की।

लोगों को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय दिल्ली में हुए विकास की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर, सड़कें, सीएनजी बसें, ग्रीन जोन और पार्क सभी उनके समय में विकसित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के शासन और दिल्ली में आआपा के शासन ने डॉ. मनमोहन सिंह और शीला दीक्षित के समय में कांग्रेस द्वारा बनाई गई हर चीज को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कांग्रेस सरकार हर परिवार को हर साल 55,000 रुपये का लाभ देती है, उसी तरह यहां कांग्रेस सरकार आने पर दिल्ली के लोगों को भी बहुत सारे लाभ देगी।

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी के पक्ष में एक रोड शो किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…