दिल्लीः झुग्गी में लगी आग, 3 लोगों की माैत
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एक झुग्गी में बीती देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।…

नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एक झुग्गी में बीती देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान झुग्गी से तीन शव बुरी तरह जले मिले। पुलिस ने तीनाें शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतकों की पहचान जग्गी (34), श्याम सिंह (36) और जितेन्द्र (35) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के ओरैया के रहने वाले थे।
दमकल विभाग के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात करीब 2.22 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित एजीसीआर एन्क्लेव के पास हुआ। यहां देर रात एक झुग्गी में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया तो झुग्गी के अंदर से तीन जले हुए शव बरामद हुए। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
