दिल्ली-सोनीपत के बीच डीटीसी की अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट) आईएसबीटी से हरियाणा के सोनीपत के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की नई इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को महाराणा प्रताप (कश्मीरी गेट) आईएसबीटी से हरियाणा के सोनीपत के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की नई इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से सोनीपत तक नई अंतरराज्यीय बस सेवाओं की शुरुआत हमारे जन-सुविधा के संकल्प को और मजबूत बनाती है। ये आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ईवी बसें राजधानी और हरियाणा के बीच यात्रा को और अधिक सहज, तेज़ और भरोसेमंद बनाएंगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच पहले बस सेवा हुआ करती थी लेकिन बाद में बंद हो गई थीं। अब दिल्ली सरकार ने तय किया है कि एक-एक करके सभी पुराने रूटों पर बस सेवा को फिर से बहाल किया जाएगा। सितंबर में उत्तर प्रदेश के बड़ौत के लिए ई-बस सेवा शुरू करने के बाद, दिल्ली-सोनीपत ई-बस सेवा इसी दिशा में एक और कदम है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार डीटीसी बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल कर रही है, ताकि सार्वजनिक परिवहन पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त हो। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली का पूरा सार्वजनिक परिवहन जल्द ही पूर्णतः उत्सर्जन से मुक्त हो, जिससे राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण और मजबूत हो।इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
