दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दी
नई दिल्ली (पल्लवी श्रीवास्तव) : दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निवेश…

नई दिल्ली (पल्लवी श्रीवास्तव) : दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निवेश की जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह नीति दिल्ली के 11 विश्वविद्यालयों, 13 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, आईटीआई और सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए है। दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्र इन संस्थानों में इस नीति का लाभ उठा सकते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया है कि सफल छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस नीति के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए राज्य इनक्यूबेशन नीति निगरानी समिति (एसआईपीसी) का गठन किया जाएगा। इस समिति में सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और स्टार्टअप के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दिल्ली कैबिनेट द्वारा अनुमोदित इस नीति के अंतर्गत सरकार वार्षिक ‘दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव’ का भी आयोजन करेगी।
यह युवा नवोन्मेषकों, शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप्स, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य दिल्ली को देश के नवाचार और उद्यमिता के अग्रणी केंद्रों में से एक के रूप में विकसित करना है और यह सुनिश्चित करना है कि युवाओं को अपने विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए सहायता मिले।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
