द इंडियन व्यू

दिल्ली सरकार ने 6 माह में काफी काम किया : प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए दावा किया कि बीते 6 माह में सरकार ने काफी काम किए हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा शनिवार को दिल्ली की सड़कों की स्थिति…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
दिल्ली सरकार ने 6 माह में काफी काम किया : प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए दावा किया कि बीते 6 माह में सरकार ने काफी काम किए हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा शनिवार को दिल्ली की सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ दौरे पर निकले।

उन्होंने दिल्ली की रिंग रोड का जायजा लिया और कमियों को सुधारने के लिए तत्काल रूप से अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 10 साल में सड़कों पर कोई काम नहीं किया। जनता ने भाजपा को मौका दिया है, जो हमारे लिए एक चुनौती भी है। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में काफी काम हुआ है, सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, सीसीटीवी कैमरों को ठीक किया जा रहा है, और अधिकारियों को कमियों के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

वर्मा ने यह भी कहा कि अगर पहले काम हुआ होता, तो जनता की नाराजगी नहीं झेलनी पड़ती।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर शनिवार को सरकारी अधिकारियों की छुट्टी होती है, लेकिन उन्होंने तय किया है कि शनिवार को समस्याओं का जायजा लिया जाएगा।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की रिंग रोड, जो शहर की लाइफलाइन है, का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों पर गड्ढों, हॉर्टिकल्चर और सौंदर्यीकरण कार्यों की जांच की गई।

उन्होंने कहा कि वे हर हफ्ते पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ दिल्ली की विभिन्न सड़कों का दौरा करेंगे ताकि जल बोर्ड या अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कर अधिकारियों को नोटिस करवाया जाए। शनिवार को सभी अधिकारियों को बुलाकर सड़कों की कमियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। यह पहल इसलिए की गई ताकि अधिकारी छुट्टी के दिन आराम करने के बजाय समस्याओं को समझें और समाधान की दिशा में काम करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…