दिल्ली समेत देश के अन्य क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को मानसूनी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के अन्य क्षेत्रों में अगले दो-तीन…

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को मानसूनी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के अन्य क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रविवार और सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम लगातार खुशनुमा बना रहेगा। इस दिन यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।
आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 4-5 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। कोंकण और गुजरात क्षेत्र में अगले 3 दिनों के दौरान, महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों के दौरान, सौराष्ट्र और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में अगले 4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
उत्तर-पश्चिम भारत के 4-5 जुलाई और 9-10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में अगले 5-6 दिनों के दौरान कहीं-कहीं पर वर्षा होने का अनुमान है। मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 6 दिनों के दौरान बारिश होने के आसार हैं। इन्हीं राज्यों के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में रविवार के दौरान और असम, मेघालय में 5-7 जुलाई को गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
