दिल्ली समेत देश कई राज्यों में बारिश का दौर अगले छह दिनों तक रहेगा जारी
नई दिल्ली : दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और रविवार को हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक…

नई दिल्ली : दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और रविवार को हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश की संभावना है। रविवार एवं सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है। कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, झारखंड, गुजरात राज्य, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है। तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, असम और मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, कोंकण, बिहार, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तूफान आया।मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है। सुबह के समय प्रमुख सतह की हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा से कम गति से चलेगी। दोपहर में हवा की गति घटकर दक्षिण दिशा से 10 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी। शाम और रात में हवा की गति बढ़कर पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा से कम रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
