द इंडियन व्यू

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा 300 यूनिट फ्री बिजली, लाडली बहना योजना समेत कर सकती है कई बड़े वादे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी दिल्ली में जीत हासिल करने के लिए कमर…

Ragwendra P Singh
January 9, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा 300 यूनिट फ्री बिजली, लाडली बहना योजना समेत कर सकती है कई बड़े वादे

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी दिल्ली में जीत हासिल करने के लिए कमर कस ली है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में उपभोक्ताओं के लिए प्रति महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों को भी 500 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया जा सकता है। भाजपा दिल्ली में लाडली बहना योजना की तरह ही महिलाओं के लिए विशेष योजना की घोषणा कर सकती है। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना है। वहीं, भाजपा पाइपलाइन से फ्री साफ पानी देने का वादा भी कर सकती है।

बता दें कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। आप पार्टी ने दिल्ली में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों, ऑटो ड्राइवरों और पुजारियों-ग्रंथियों तक को साधने के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी की घोषणा में बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना से लेकर महिलाओं को 2100 रुपये से लेकर, ऑटो वालों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा, पुजारियों और ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये की सैलरी देना का वादा शामिल है।

वहीं, कांग्रेस ने भी मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस ने भी दिल्ली में महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का वादा किया है। कांग्रेस का कहना है कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो इस योजना को कैबिनेट की पहली बैठक में ही लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने दिल्ली में जीवन रक्षा योजना का भी ऐलान किया है। इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का बीमा कवर है।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…