द इंडियन व्यू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार, कर रहे दोपहर का इंतजार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकांश सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। दिल्ली की जंग में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के आकलन में भारतीय जनता…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार, कर रहे दोपहर का इंतजार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकांश सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। दिल्ली की जंग में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के आकलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार अपना लंबा वनवास खत्म करती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आआपा) को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने का अनुमान है।

प्रमुख दावेदारों में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल (आआपा), कालकाजी से आतिशी (आआपा), जंगपुरा से मनीष सिसौदिया (आआपा), पटपड़गंज से अवध ओझा (आआपा), शकूरबस्ती से सत्येन्द्र जैन (आआपा), ओखला से अमानतुल्ला खान (आआपा) और मालवीय नगर से सोमनाथ भारती (आआपा), कालकाजी से अलका लांबा (कांग्रेस), नई दिल्ली से संदीप दीक्षित (कांग्रेस), कालकाजी से रमेश बिधूड़ी (भाजपा), नई दिल्ली प्रवेश वर्मा (भाजपा), गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (भाजपा), बिजवासन से कैलाश गहलोत (भाजपा) और करावल नगर से कपिल मिश्रा (भाजपा) हैं। इन सबको दोपहर तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। सबकी धड़कन तेज है।

आज की मतगणना से यह तय होगा कि आआपा चौथी बार सत्ता में आएगी या भाजपा करीब ढाई दशक बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। पिछले दो चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने वाली कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…