द इंडियन व्यू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर क्या बोले सांसद

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीट पर वोटिंग बुधवार को शाम छह बजे संपन्न हो गई। इस बार दिल्ली की जनता ने बंपर वोटिंग की है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा है। चुनाव को लेकर एग्जिट पोल…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर क्या बोले सांसद

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीट पर वोटिंग बुधवार को शाम छह बजे संपन्न हो गई। इस बार दिल्ली की जनता ने बंपर वोटिंग की है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा है। चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत से ज्यादा दिया गया है। इन एग्जिट पोल पर सांसदों की प्रतिक्रिया आई है।

एग्जिट पोल पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, एग्जिट पोल बार-बार ऐसे दिखाए जा रहे हैं जैसे कि वे हकीकत को दर्शाते हों, लेकिन हमने लोकसभा चुनाव के दौरान देखा कि कैसे 400 का आंकड़ा पार करने का दावा करने वाले टीवी पर रोते-बिलखते रह गए। हर मतदाता एग्जिट पोल और हकीकत में अंतर जानता है। नतीजों का इंतजार करें- इससे साफ हो जाएगा कि कौन जीता और कौन हारा। उम्मीद है कि दिल्ली के जनता ने उन्हें वोट दिया है जो इनकी लड़ाई लड़ रहे थे। जिन्होंने उनके लिए अच्छे स्कूल के साथ अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था की।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता ने बहुत सोच-समझकर वोट किया है। मैं आशा कर सकती हूं कि उन्होंने ऐसे लोगों को वोट किया है जो दिल्ली के लोगों के लिए काम कर सकते हैं। एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि कभी एग्जिट पोल सही भी होते हैं कभी गलत भी होते हैं। मैं बस इतना चाहती हूं कि जो भी सरकार दिल्ली में आए वह दिल्ली के हित के लिए काम करे। दो दिन का इंतजार है। पूरे देश को पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बन रही है।

वहीं, भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा, दिल्ली में बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि, जिस आदमी पर दिल्ली की जनता ने भरोसा किया, वह भरोसा केजरीवाल ने तोड़ा है। वह कभी अपने महल से निकलकर जनता के बीच नहीं गए, इसलिए मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…