द इंडियन व्यू

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से, भाजपा विधायक बोले- सभी वादे होंगे पूरे

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पांच दिवसीय बजट सत्र का आज से आगाज होगा। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। दिल्ली सरकार के पहले बजट को लेकर प्रतिक्रिया आई है। भाजपा…

Ragwendra P Singh
March 24, 2025
2 min read
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से, भाजपा विधायक बोले- सभी वादे होंगे पूरे

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पांच दिवसीय बजट सत्र का आज से आगाज होगा। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। दिल्ली सरकार के पहले बजट को लेकर प्रतिक्रिया आई है।

भाजपा विधायक अभय वर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और मुझे लगता है कि जब मंगलवार को बजट आएगा तो यह दिल्ली के लोगों के लिए खुशी की सौगात लेकर आएगा। हमारी सरकार ने जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने का काम किया जाएगा।

दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, दिल्ली सरकार के बजट से हमें काफी उम्मीदें हैं। व्यापारियों से सुझाव भी लिए गए थे, मुझे लगता है कि उन सभी सुझावों का बजट में ख्याल रखा जाएगा। हम सभी व्यापार बजट को लेकर काफी उत्साहित हैं और कई सालों बाद ऐसा बजट आ रहा है, जिसके लिए सभी से सुझाव लिए गए हैं।

सरकार का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे खीर समारोह के साथ शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि सत्र के पहले दिन 2024 के लिए दिल्ली परिवहन निगम पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना है।

हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि पहले दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा या नहीं।

सोमवार को सरकार ने किसानों और व्यापारियों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है, जिनसे बजट में शामिल करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

कार्यसूची के अनुसार, सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी और उसके बाद विशेष उल्लेख (नियम-280) होगा, जिसके तहत विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित और सामान्य रूप से दिल्ली के लोगों को प्रभावित करने वाले मामलों को अध्यक्ष की अनुमति से उठाएंगे।

सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जिनके पास वित्त विभाग भी है, भाजपा सरकार का पहला बजट पेश करेंगी, जिसका शीर्षक विकसित दिल्ली होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…