दिल्ली में सुबह नौ बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच लगभग 8.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। दिल्ली…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच लगभग 8.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। आआपा प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा मैदान में हैं। दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा है, ''दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!''
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई दिग्गज मतदान कर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय (राष्ट्रपति संपदा, नई दिल्ली) मतदान कर लोकतंत्र का उत्सव में सहभागिता की। मतदान करने वाले अन्य दिग्गजों में विदेशमंत्री जयशंकर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं। अब तक सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, डिप्टी एनएसए पंकज कुमार सिंह, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित आदि मतदान कर चुके हैं। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने दिल्लीवासियों से अपील है कि कृपया बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए मतदान करें। 70 सीटों के लिए 1.56 करोड़ मतदाता शाम छह बजे तक वोट डाल सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या के मिल्कीपुर और तमिलनाडु के इरोड उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के धागे टूट गए हैं। लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का हिस्सा रहीं पांच पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने छह, सीपीएम और सीपीआई-एमएल ने दो-दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास ने देवली सीट से उम्मीदवार उतारे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है। बहुजन समाज पार्टी 70 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
