दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 'हेलमेट फॉर सेफ्टी' पहल की शुरुआत की
नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट फॉर सेफ्टी पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 में से 4 दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। दिल्ली सरकार ने इन दुर्घटनाओं को…

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट फॉर सेफ्टी पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 में से 4 दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। दिल्ली सरकार ने इन दुर्घटनाओं को कम करने का संकल्प लिया है और एक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें सैकड़ों युवाओं को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार को कनॉट प्लेस में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी सिर्फ अपनी नहीं है, बल्कि परिवार का भी अधिकार है। इसलिए कोई भी कदम यह सोचकर उठाएं कि परिवार पर क्या असर होगा। उन्होंने कहा, हजारों मौतें इसलिए होती हैं कि उन लोगों ने सिर पर हेलमेट नहीं लगाया था। दुर्घटना कहां हो जाए और यमदूत कहां आपके सामने आकर खड़ा हो जाए, इसका पता नहीं चलता है। इसलिए जो चीजें हमारे हाथ में हैं, उन्हें किया जाना चाहिए। लोगों को हेलमेट लगाना चाहिए।
रेखा गुप्ता ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और कहा, जब मैं स्कूल में थी, तब स्कूटर चलाते समय बिना हेलमेट के कई बार चोट खाई।
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। वह भी देशभक्ति देखाने का एक तरीका है। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जैसे नियमों का पालन करके यह दिखाया जा सकता है कि हमें देश से प्यार है।
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, हम सभी अपने देश के हीरो बन सकते हैं, जिसके लिए देशहित और परिवार हित में छोटे-छोटे नियमों का पालन करना होगा।अपने आप से यह प्रण लें कि मैं कोई गलत काम नहीं करूंगा। सड़क सुरक्षा हो या समाज हित के विषयों में नियमों का पालन करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
