दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल पर अभी टेंट, कुर्सियां, साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। शीर्ष अधिकारी पूरी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल कैसे रहेगा, इसकी रूपरेखा पहले ही निर्धारित की जा चुकी थी।
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही है। इसे देखते हुए कार्यक्रम की शोभा और आकर्षण में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसका पूरा खास ख्याल रखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। इसमें यह फैसला किया जाएगा कि किसे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी। वैसे अभी इस पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुए थे। इसके बाद नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को हुई थी। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटकर रह गई थी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
