दिल्ली में राशन कार्ड के लिए सालाना आय की सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये हुई
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के लिए राशन कार्ड के लिए जरूरी सालाना आय की सीमा को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी है। यह फैसला दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक…

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के लिए राशन कार्ड के लिए जरूरी सालाना आय की सीमा को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी है। यह फैसला दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के लिए जरूरी सालाना आय की सीमा को 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि अब 2.5 लाख तक की वार्षिक आय वाले लोग भी नए राशन कार्ड के लिए पात्र होंगे और उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राशन कार्ड की पात्रता के लिए परिवार की आय सीमा को 1.20 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की 21 मई को घोषणा की थी, आज कैबिनेट से इसकी मंजूरी दे दी है। दिल्ली में 15 मई से ही नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
