दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- 'सड़क पर आया बारिश का पानी'
नई दिल्ली : दिल्ली के जल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान जलजमाव यमुना नदी के बाढ़…

नई दिल्ली : दिल्ली के जल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान जलजमाव यमुना नदी के बाढ़ का कारण नहीं बल्कि बारिश के पानी के कारण है।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है और इसके चलते प्रशासन ने ड्रेनेज सिस्टम को बंद कर दिया ताकि यमुना का पानी सड़क पर न आ पाए। वर्तमान में सड़क पर यमुना का पानी नहीं आया है बल्कि बारिश का पानी आया है। इस समय ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है। जलजमाव को लेकर जो भी बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह गलत है।
प्रवेश वर्मा ने कहा, मैंने आज सिविल लाइंस इलाके का जायजा लिया है। एक तरफ यमुना नदी है और दूसरी तरफ सिविल लाइंस का क्षेत्र है। पूरे सिविल लाइंस इलाके में पानी की एक बूंद भी नहीं है। रिंग रोड से सटी सर्विस रोड सड़क के स्तर से 10 फीट नीचे है और बारिश का पानी पंप करके निकाला जा रहा है। यह कहना सही नहीं है कि दिल्ली यमुना नदी में डूब गई है।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, रिंग रोड के इस तरफ बसा पूरा बाजार और यहां रहने वाले लोग अनधिकृत रूप से बसे हैं। ये मान्यता प्राप्त कॉलोनियां या बाजार नहीं हैं। चूंकि ये यमुना के बाढ़ क्षेत्र के अंदर बने हैं, इसलिए जब भी नदी का जलस्तर बढ़ता है, पानी स्वाभाविक रूप से इनके घरों में घुस जाता है। इसलिए, यह कहना कि यमुना का पानी दिल्ली में घुस गया है, पूरी तरह गलत और भ्रामक है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है।
दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) और खतरे के निशान से काफी ऊपर है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
