द इंडियन व्यू

दिल्ली में द्वारका के गोल्फ कोर्स तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका में आज सुबह सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स परिसर के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि बच्चे तालाब में गहराई तक चले गए और डूब गए। तीनों के शव तालाब निकाल लिए गए…

Ragwendra P Singh
April 30, 2026
2 min read
दिल्ली में द्वारका के गोल्फ कोर्स तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका में आज सुबह सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स परिसर के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि बच्चे तालाब में गहराई तक चले गए और डूब गए। तीनों के शव तालाब निकाल लिए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों की मदद से इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:07 बजे थाना सेक्टर-23 द्वारका में पीसीआर कॉल मिली कि सेक्टर-24 गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चे डूब गए हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ वहां पहुंचे। दमकल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को बुलाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष के बीच है। बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले हैं। अंदेशा है कि वह नहाने के इरादे से तालाब में उतरे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह हादसा लग रहा है। किसी भी थाने में बच्चों के लापता होने की सूचना दर्ज नहीं है। आसपास के सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैैं।

 

इस घटना के बाद इलाके में मातम है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले जलाशयों और तालाबों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना से बचा जा सके। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बच्चों की पहचान होने के बाद उनके स्वजन को सूचना दी जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…