द इंडियन व्यू

दिल्ली में चार मंजिला इमारत जमींदोज , चार की माैत

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर घायल हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके…

Ragwendra P Singh
April 19, 2025
2 min read
दिल्ली में चार मंजिला इमारत जमींदोज , चार की माैत

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर घायल हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम पहुंची। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार तड़के 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियाें काे माैके पर भेजा गया। वहीं मलबे में फंसे लोगों काे निकालने के लिए एनडीआरएफ काे
बुलाया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है।
उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल संदीप लांबा ने बताया कि मलबे से बाहर निकाले गए 14 लोगों में से 4 की मौत हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मलबे में 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। वहीं मुस्तफाबाद इलाके में इमारत ढहने की घटना पर प्रत्यक्षदर्शी रशीद ने बताया कि यहां दो पुरुष, दो महिलाए, उनके परिवार और किराएदार रहते हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। रसीद ने बताया कि चार मंजिला इमारत में करीब 25 लोग रहते थे। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पहले ही निकाल लिया था। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…