दिल्ली में 'घर वापसी: क्यों और कैसे' पुस्तक का लोकार्पण
नई दिल्ली : दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को चंद्रकांता राजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट ने "घर वापसी: क्यों और कैसे" पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक के लेखक दिवगंत राजेश्वर हैं। यह कार्यक्रम सुरुचि प्रकाशन…

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को चंद्रकांता राजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट ने "घर वापसी: क्यों और कैसे" पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक के लेखक दिवगंत राजेश्वर हैं।
यह कार्यक्रम सुरुचि प्रकाशन और चंद्रकांता राजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान, दिवंगत राजेश्वर को श्रद्धांजलि दी गई और उनके अनुकरणीय कार्यों व विचारों को याद किया गया।
इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अध्यक्ष संबोधन में कहा कि धर्मांतरण को रोकना है और घर वापसी को बढ़ाना है। प्राचीन समय से हिंदू समाज ने अपनी रक्षा के लिए कुछ व्यवस्थाएं की हैं। विश्व को श्रेष्ठ बनाने पर जोर दिया है। जहां धर्मांतरण तेजी से हो रहा है वहां पर विश्व हिंदू परिषद ने अपने 800 से अधिक धर्मरक्षकों की नियुक्त की है। उनके लगन और मेहनत से पिछले वर्ष में एक लाख लोगों की घर वापसी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच सालों में घरवापसी करने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।
आलोक ने अपने धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों को भी समझने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा और कानून का पालन स्वधर्म की रक्षा, इसका प्रसार, इसकी वापसी और अपना विजय अभियान, इस धर्मांतरण को रोकने और घर वापसी को तेज करने की पाठ्य पुस्तक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह-प्रमुख (धर्म जागरण समन्वय विभाग) अरुण कांत ने अपने युवाओ से आग्रह किया कि धर्मांतरण को रोकने और घर वापसी के लिए हिंसा का मार्ग नहीं अपनाना है बल्कि सामने वाले की विषम परिस्थितियों को समझना, अपना सद्व्यवहार और हिंदू संस्कृति को ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के युवा क्रोधरहित रहकर इस कार्य को आगे बढ़ाएं।
इस मौके पर रजीनश के परिवार के सदस्य, सुरुचि प्रकाशन के प्रबंध न्यासी रजनीश जिंदल, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
