द इंडियन व्यू

दिल्ली में कोहरे से कोहराम, विजिबिलिटी शून्य, रेल और विमान यात्री परेशान

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत आज कोहरे की गिरफ्त में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को घने कोहरे से दो-चार होना पड़ा। लगातार आज दूसरे दिन दिल्‍ली घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। इससे दिल्‍ली के कई…

Ragwendra P Singh
January 4, 2025
2 min read
दिल्ली में कोहरे से कोहराम, विजिबिलिटी शून्य, रेल और विमान यात्री परेशान

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत आज कोहरे की गिरफ्त में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को घने कोहरे से दो-चार होना पड़ा। लगातार आज दूसरे दिन दिल्‍ली घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। इससे दिल्‍ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ जगहों पर ड्राइविंग करते समय 10 मीटर दूर देखना भी संभव नहीं हो पाया। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य है। खराब दृश्यता का असर रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने आज सुबह लगभग छह बजे दिल्ली पहुंचने वाली 49 ट्रेनों के देरी से चलने और 22 गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन की सूचना दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिल्ली को कुछ दिन तक ऐसे ही मौसम का सामना करना पड़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह उत्तर भारत के लगभग सभी एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्‍य है। दिल्‍ली-एनसीआर में भी कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्‍य दर्ज की गई।

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ान प्रभावित हुई हैं। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर अभी तक 30 उड़ानों को रद्द किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा इंडिगो की उड़ाने हैं। विजिबिलिटी घटने का असर सड़क और रेल परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। दिल्ली आने और यहां से जाने वाली ट्रेन लेट चल रही हैं। सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचने वाली 49 ट्रेनें 35 मिनट से 4 घंटा 12 मिनट की देरी से चल रही हैं। सुबह छह बजे और उसके बाद प्रस्थान करने वाली 22 ट्रेनों के समय में लगभग चार घंटे तक का बदलाव किया गया है। नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) सुबह 6:00 बजे रवाना नहीं हो सकी है। अब इसके 10:40 पर प्रस्थान करने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…