द इंडियन व्यू

दिल्ली में केजरीवाल से लोग नाराज, 8 फरवरी को बनेगी भाजपा की सरकार : उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और अरविंद…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
दिल्ली में केजरीवाल से लोग नाराज, 8 फरवरी को बनेगी भाजपा की सरकार : उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से चूक सकते हैं।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है। जमीनी सच्चाई ये है कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। दिल्ली में लोग उनसे नाराज हैं और कई मुद्दे ऐसे भी थे, जिस पर केजरीवाल लोगों को समझा नहीं पाए। इसी के अनुकूल ही एग्जिट पोल भी है। मुझे लगता है कि रिजल्ट आम आदमी पार्टी के खिलाफ ही आएगा। 8 फरवरी के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने लालू प्रसाद के बयान पर कहा, वह जितनी बार भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहेंगे, उनकी पार्टी उतनी ही कमजोर होगी और लोग भी उनसे दूर होते जाएंगे। अब लालू यादव कुछ भी कहते रहें, ये उनका मामला है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोगों को दलित से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ दिखावे के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और भाषण देते हैं कि हम दलितों के साथ हैं।

वहीं, एग्जिट पोल को लेकर शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का सफाया होने वाला है। कांग्रेस को तो दो सीट मिलने का अनुमान है और ये स्वाभाविक था कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी अवसरवादी पार्टियां एकजुट हुई थीं। बाद में अलग-अलग होकर चुनाव लड़ने लगीं। इन लोगों में एकजुटता नहीं है, ये साफ हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…