दिल्ली में आज शाह का एक रोड शो, तीन जनसभा, नड्डा की एक रैली
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में आज मतदाताओं के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में आज मतदाताओं के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री जेपी नड्डा होंगे। शाह तीन विधानसभा क्षेत्रों और नड्डा एक स्थान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसके अलावा एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे। भाजपा ने अपने नेताओं के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
भाजपा के अनुसार, शाह दोपहर पौने तीन बजे रोहिणी सेक्टर-7, साढ़े तीन बजे वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अशोक विहार की दीप मार्केट और शाम सात बजे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग की वाल्मीकि बस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा नेता शाह शाम साढ़े चार बजे शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में शालीमार चौक से हैदरपुर चौक तक रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम चार बजे शाहदरा के कृष्णानगर में छाछी बिल्डिंग चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
