दिल्ली में अब गुजरात की तर्ज पर विकसित होंगे ‘थीम बेस्ड’ जंगल; अफसरों का दल करेगा राशि, नक्षत्र और तपो वनों का अध्ययन
पल्लवी श्रीवास्तव: दिल्ली सरकार आने वाले दिनों में गुजरात की तर्ज पर विषय आधारित वनीकरण विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर पर्यावरण एवं वन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की भी सहायता ली जाएगी। इस…

पल्लवी श्रीवास्तव: दिल्ली सरकार आने वाले दिनों में गुजरात की तर्ज पर विषय आधारित वनीकरण विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर पर्यावरण एवं वन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की भी सहायता ली जाएगी। इस योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए दिल्ली सरकार के वन विभाग के अधिकारियों का एक दल गुजरात का दौरा करेगा।
अधिकारियों का यह दल विषय आधारित वनीकरण विकसित करने की पद्धतियों का गहन अध्ययन करेगा। दिल्ली सरकार के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों दिल्ली रिज क्षेत्र के लिए हरित कार्य योजना और सौंदर्यीकरण को लेकर एक अहम बैठक की थी। इस बैठक में गृह सचिव की ओर से दिल्ली सरकार को निर्देश दिए गए कि विषय आधारित वनीकरण विकसित करने के लिए गुजरात का दौरा किया जाए।
केंद्र ने दिल्ली सरकार को जलाशयों आदि को विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं, जिसके लिए विशेषज्ञों की सहायता लेने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली भर में 1,000 से अधिक जलाशय हैं, जिनमें सबसे अधिक दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधीन हैं।
सूत्रों के अनुसार, गुजरात दौरे पर जाने वाले अधिकारियों के दल को वहां विकसित किए गए विषय आधारित वनों का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र की ओर से बताया गया कि गुजरात में विकसित राशि वन, नक्षत्र वन और तपोवन जैसे विषय आधारित वन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारी गुजरात सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ इन वनों के विकास, रखरखाव और उनके पर्यावरणीय प्रभावों पर विचार-विमर्श करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
