द इंडियन व्यू

दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तिमारपुर स्थित जेजे क्लस्टर की संजय बस्ती में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास किया। इस कैंटीन से जरूरतमंदों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली भर…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तिमारपुर स्थित जेजे क्लस्टर की संजय बस्ती में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास किया। इस कैंटीन से जरूरतमंदों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली भर में ऐसे 100 कैंटीन खोलने की सरकार की योजना है।मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह में कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में अटल कैंटीन खोलने का जो वादा किया था, वह संकल्प आज सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने के लक्ष्य के साथ हमारी सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। इन कैंटीनों में जरूरतमंदों को मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि भोजन वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल टोकन प्रणाली से संचालित किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके। मैनुअल कूपन की अनुमति नहीं होगी। सभी वितरण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे ड्यूसिब के डिजिटल प्लेटफार्म से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। रसोई में सभी आधुनिक उपकरण, एलपीजी आधारित कुकिंग सिस्टम, इंडस्ट्रियल आरओ जल व्यवस्था और ठंडा भंडारण की सुविधा अनिवार्य की गई है।मुख्यमंत्री कहा कि अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी, जहां किसी नागरिक को भूखा नहीं रहना पड़ेगा। हर व्यक्ति को सस्ता, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है। यह योजना अटल जी के गरीबों के प्रति गहरे प्रेम और संवेदना को समर्पित है। अटल जी हमेशा कहते थे कि ‘गरीबी केवल आर्थिक नहीं, बल्कि अवसरों की कमी भी है।’ इसी सोच से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार यह कदम उठा रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल कैंटीन योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली का कोई भी नागरिक भूखा न सोए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल भोजन की व्यवस्था है, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सामाजिक समानता की दिशा में एक ठोस प्रयास है। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…