द इंडियन व्यू

दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा: मात्र 5 रुपये में प्रतिदिन 1 लाख लोगों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

New Delhi : दिल्ली सरकार का कहना है कि रविवार को तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन करके राजधानी में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा हो गया है। सरकार का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
1 min read
दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा: मात्र 5 रुपये में प्रतिदिन 1 लाख लोगों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

New Delhi : दिल्ली सरकार का कहना है कि रविवार को तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन करके राजधानी में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा हो गया है। सरकार का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर 2025 को लिया गया 100 अटल कैंटीन का संकल्प आज उनकी पुण्यतिथि पर पूर्ण हुआ।पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन कर उन्हें दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के शिक्षा आशीष सूद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1 लाख श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। इसके साथ ही दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा हमारी सरकार ने पूरा किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…