द इंडियन व्यू

दिल्ली भाजपा को आज मिलेगा अपना नया कार्यालय, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना नया प्रदेश कार्यालय मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
1 min read
दिल्ली भाजपा को आज मिलेगा अपना नया कार्यालय, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना नया प्रदेश कार्यालय मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रदेश कार्यालय (5, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी शाम पांच बजे दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में नड्डा भी प्रतिभाग करेंगे। दिल्ली भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार, उद्घाटन समारोह पॉकेट पांच दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा।

प्रवक्ता के अनुसार, समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी, विशिष्ट अतिथि नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…