द इंडियन व्यू

दिल्ली पुलिस ने बाइक सवार को रोका, बोले-'विधायक का बेटा हूं कैसे चालान काट दोगे', फिर बुलेट छोड़कर भागा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट पर सवार दो लड़कों को रॉन्ग साइड बाइक चलाने के लिए रोका। बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगा था। जिससे तेज आवाज निकल रही थी। इतना ही नहीं वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
दिल्ली पुलिस ने बाइक सवार को रोका, बोले-'विधायक का बेटा हूं कैसे चालान काट दोगे', फिर बुलेट छोड़कर भागा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट पर सवार दो लड़कों को रॉन्ग साइड बाइक चलाने के लिए रोका। बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगा था। जिससे तेज आवाज निकल रही थी। इतना ही नहीं वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, जामिया नगर के एएसआई और एसएचओ अपने स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे। जब वे गश्त के दौरान बाटला हाउस में नफीस रोड पर पहुंचे तो बुलेट पर सवार दो लड़के रॉन्ग साइड आते दिखे। वे बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। इतना ही नहीं वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे लाइसेंस तथा आरसी मांगी, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाइक चला रहे लड़के ने खुद को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया और कहा कि आप चालान कैसे काट सकते हैं। उन्होंने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और आरोप लगाया कि पुलिस ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह आप विधायक के बेटा है। जब पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन करके एसएचओ से बात कराई। बाद में लड़के बिना नाम-पता बताए बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए।

एएसआई उनकी बुलेट को थाने ले आए। पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट-लाइसेंस और आरसी के बाइक चलाने के साथ-साथ गलत तरीके से ड्राइव करने का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी बाइक को संबंधित धाराओं में जब्त कर लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…