द इंडियन व्यू

दिल्ली पुलिस ने जर्मनी से जंतर-मंतर के प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने महानगर के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज प्रस्तावित प्रदर्शन के शुरू होने से पहले हाल ही में जर्मनी से लौटे चर्चित यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया। राठी को हरियाणा…

Ragwendra P Singh
October 10, 2026
2 min read
दिल्ली पुलिस ने जर्मनी से जंतर-मंतर के प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने महानगर के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज प्रस्तावित प्रदर्शन के शुरू होने से पहले हाल ही में जर्मनी से लौटे चर्चित यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया। राठी को हरियाणा के उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया है।दिल्ली पुलिस सुबह लगभग 7:48 बजे उनके घर (सेक्टर 56 स्थित सेंट्रल पार्क विहार) पर दाखिल हुई। यहां राठी का परिवार रहता है। बताया गया है कि रात को ही दिल्ली पुलिस के करीब 50 जवान सादा लिबास में ध्रुव के घर के बाहर और आसपास तैनात हो गए थे। यू-ट्यूबर राठी कुछ दिनों पहले इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से स्वदेश लौटे थे।ध्रुव राठी प्रसिद्ध यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, राजनीतिक और सामाजिक टिप्पणीकार हैं। वह मुख्य रूप से समसामयिक घटनाओं, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों, पर्यावरण और इतिहास जैसे विषयों पर विश्लेषणात्मक वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। 08 अक्टूबर 1994 को रोहतक (हरियाणा) में जन्मे उनके पिता इंजीनियर और मां शिक्षिका हैं। उच्च शिक्षा के लिए वह 17 वर्ष की आयु में जर्मनी चले गए।ध्रुव ने उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद 2014 में अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत की। शुरुआत में उन्होंने एक आईफोन की मदद से ट्रैवल व्लॉग्स (यात्रा से जुड़े वीडियो) बनाकर अपलोड किए। इसके बाद उन्होंने देश-दुनिया के गंभीर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को सरल भाषा में डेटा और ग्राफिक्स के साथ समझाना शुरू किया। उनके इस 'फैक्ट-चेकिंग' और 'एजुकेशनल' अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया।उन्होंने भारतीय दर्शकों के लिए कई क्षेत्रीय भाषाओं (जैसे तमिल, तेलुगु, बंगाली आदि) में भी चैनल लॉन्च किए हैं। उनके सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। अकेले उनके मुख्य यूट्यूब चैनल पर 40 मिलियन (चार करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…