द इंडियन व्यू

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी; परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक संबंधी एडवाइजरी जारी की है। रविवार (26 जनवरी) को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। इस दौरान परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी…

Ragwendra P Singh
January 25, 2025
2 min read
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी; परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2025 समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक संबंधी एडवाइजरी जारी की है। रविवार (26 जनवरी) को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होगी। इस दौरान परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) डीके गुप्ता के एक बयान के अनुसार, शनिवार शाम 9 बजे से ट्रैफिक नियंत्रण उपाय शुरू हो जाएंगे। शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, केवल आवश्यक वाहनों को ही जाने की इजाजत होगी। प्रतिबंध रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के समापन तक लागू रहेंगे।

एडवाइजरी के अनुसार, परेड मार्ग (जो विजय चौक से लाल किले तक फैला हुआ है) की ओर जाने वाली सड़कों पर डायवर्सन लागू किया जाएगा। विशेष रूप से सी-हेक्सागन क्षेत्र शनिवार रात 9:15 बजे के बाद बंद रहेगा, और यात्रियों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है।

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक रोड और बहादुर शाह जफर रोड से होकर गुजरेगी, जो लाल किले पर समाप्त होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, शनिवार को शाम पांच बजे से परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।

इसके अतिरिक्त, रफी मार्ग (रोड), जनपथ और मान सिंह रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। सी-हेक्सागन क्षेत्र भी रविवार सुबह 9:15 बजे से लेकर तिलक मार्ग पर परेड की समाप्ति तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा, सुबह 10:30 बजे के बाद से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बना लें। परेड के रास्ते के आस-पास के इलाकों से बचें, खासकर सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक, ताकि कोई परेशानी न हो।

हालांकि, उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को विशेष प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन पुलिस ने संभावित देरी के कारण यात्रा के लिए अतिरिक्त समय देने की सिफारिश की है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…