द इंडियन व्यू

दिल्ली पर जीत के बाद केकेआर की बढ़ी मुश्किलें, रहाणे की चोट ने बढ़ाई टेंशन

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। दूसरी पारी के 12वें ओवर के दौरान शॉर्ट कवर पर फील्डिंग के दौरान फॉफ डु प्लेसिस के एक शॉट से…

Ragwendra P Singh
April 30, 2025
2 min read
दिल्ली पर जीत के बाद केकेआर की बढ़ी मुश्किलें, रहाणे की चोट ने बढ़ाई टेंशन

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। दूसरी पारी के 12वें ओवर के दौरान शॉर्ट कवर पर फील्डिंग के दौरान फॉफ डु प्लेसिस के एक शॉट से उनके दाहिने हाथ में चोट आई।

साभार : गूगल

उसके बाद वह बाकी बचे मैच में नहीं दिखे। केकेआर ने 14 रन से मैच तो जीता, लेकिन कप्तान की चोट कहीं उसे भारी न पड़ जाए। बुधवार को केकेआर का मेडिकल स्टाफ उनकी जांच करके चोट की गंभीरता का पता लगाएगा। चोट लगने के बाद केकेआर कप्तान फील्ड से बाहर चले गए और उसके बाद मैच पूरा होने तक ग्राउंड पर नहीं आए। उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। उनके चोटिल होने के बाद बाकी के मैच में सुनील नरेन ने कप्तानी की।

रहाणे की चोट केकेआर के लिए चिंता की बात है। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टीम 10 मैच में 9 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे 4 मैच में से कम से कम तीन तो हर हाल में जीतने होंगे। केकेआर के लिए एक तरह से अब आईपीएल का बाकी बचा चरण 'करो या मरो' वाला है। ऐसे में अगर रहाणे चोट के चलते कुछ मैच मिस करते हैं तो टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को पलीता लग सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राहत की बात ये है कि रहाणे को लगता है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। असली स्थिति तो बुधवार को मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। केकेआर के फीजियोथेरेपिस्ट प्रशांत पंचाडा उनकी चोट की जांच करेंगे। मैच के बाद उन्होंने प्रजेंटेशन के दौरान अपनी चोट को लेकर कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है। मैं ठीक हो जाऊंगा। मैं अच्छा हो जाऊंगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।