दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास सुबह हुई तेज बरसात
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती दूसरे राज्यों के महानगरों में आज सुबह जमकर बरसात हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को गंतव्य तक समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती दूसरे राज्यों के महानगरों में आज सुबह जमकर बरसात हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। इस वजह से नौकरीपेशा लोगों को गंतव्य तक समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर बरसात थम गई है। कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसमान पर अभी भी बादलों का डेरा है।
भारतीय मौसम एवं विज्ञान केंद्र ने बादलों की स्थिति पर उपग्रह से प्राप्त तस्वीर जारी की है। केंद्र ने अधिकांश स्थानों पर आज बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट जरूर आई पर उसने सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वालों की मुश्किल बढ़ा दी। बारिश होने और कांवड़ तीर्थयात्रा की वजह से एनसीआर में कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया।
मौसम एवं विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में 29 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से अब तक 234.6 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा से अधिक है। सामान्य वर्षा का आंकड़ा 217.5 मिलीमीटर है। जुलाई के 10 दिनों में सफदरजंग के मौसम केंद्र में 127.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इस माह होने वाली सामान्य वर्षा का आंकड़ा 143 मिलीमीटर होता है।
पालम में इस माह 13 दिन में 228.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। यह सामान्य मासिक औसत 150.7 मिलीमीटर से 52 प्रतिशत अधिक है।
बीते कल भी दिल्ली में कई स्थानों पर रुक-रुक कर तो कहीं तेज बरसात हुई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 83 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
