द इंडियन व्यू

पीडब्ल्यूएल 2026: शुरुआती मुकाबलों में दिल्ली दंगल वॉरियर्स का वर्चस्व, यूपी पीछे

नोएडा : दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने दमदार शुरुआती हाफ का प्रदर्शन करते हुए प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 7 में यूपी डॉमिनेटर्स के खिलाफ 4–1 की मजबूत बढ़त बना ली। यह मुकाबला नोएडा इंडोर स्टेडियम में लीग के पाँचवें दिन खेला जा…

Ragwendra P Singh
January 19, 2026
2 min read
पीडब्ल्यूएल 2026: शुरुआती मुकाबलों में दिल्ली दंगल वॉरियर्स का वर्चस्व, यूपी पीछे

नोएडा : दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने दमदार शुरुआती हाफ का प्रदर्शन करते हुए प्रो रेसलिंग लीग 2026 के मैच 7 में यूपी डॉमिनेटर्स के खिलाफ 4–1 की मजबूत बढ़त बना ली।

यह मुकाबला नोएडा इंडोर स्टेडियम में लीग के पाँचवें दिन खेला जा रहा है। दोनों टीमें अपने पहले दो मुकाबलों में एक-एक जीत के साथ इस मैच में उतरी थीं, ऐसे में यह टाई काफी अहम है क्योंकि जीतने वाली टीम अंक तालिका में चार अंकों तक पहुंच जाएगी।

दिल्ली ने 86 किग्रा पुरुष वर्ग के मुकाबले में शानदार शुरुआत की, जहां वफाई पोरहादी बख्तियार ने प्रभावी पार-टेरे कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए मायखाइलोववासिल को 7–4 से हराया।

बख्तियार ने पहले पीरियड में टेक डाउन और एक्सपोज़र पॉइंट्स के जरिए अहम बढ़त बनाई और दूसरे पीरियड में वासिल की वापसी की कोशिशों को नाकाम किया।

76 किग्रा महिला वर्ग में अनास्ता सियाअल्पयेवा ने शुरुआती झटके से उबरते हुए ओजोडामोलाहन्ना पर 11–2 की दबदबे वाली जीत दर्ज की। उन्होंने मुकाबले के अंतिम चरण में टेकडाउन और टर्न के जरिए पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।

74 किग्रा पुरुष वर्ग के मुकाबले में तूरान बायरामोव ने धैर्य और अनुशासन का परिचय देते हुए अभिमन्यु मंडवाल को 3–0 से हराकर दिल्ली की पकड़ और मजबूत की।

बायरामोव ने पहले एक्टिविटी पॉइंट से खाता खोला और दूसरे पीरियड में क्लीन टेकडाउन लगाते हुए लीग में अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा। यूपी डॉमिनेटर्स को 57 किग्रा महिलावर्ग में अंडर-20 विश्व चैंपियन तपस्यागहलावत के जरिए सफलता मिली।

गहलावत ने संयमित प्रदर्शन करते हुए शुरुआती पुश-आउट और दूसरे पीरियड में तेज टेकडाउन के दम पर 8–2 से जीत दर्ज की और यूपी को पहला अंक दिलाया।

पहले हाफ का निर्णायक मुकाबला 65 किग्रा पुरुष वर्ग में देखने को मिला, जहां दिल्ली के कप्तान और अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन किया।

कलकल ने लगातार आक्रमण करते हुए विशाल कालीरमन पर टेकडाउन और एक्सपोज़र के जरिए लगातार अंक बटोरे। पावर मिनट के दौरान उन्होंने रफ्तार और बढ़ाते हुए तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की और पाँच मुकाबलों के बाद दिल्ली की बढ़त 4–1 कर दी।

पाँच मुकाबलों के बाद टीम स्कोर: यूपी डॉमिनेटर्स 1 – 4 दिल्ली दंगल वॉरियर्स में मुकाबला फिलहाल जारी है। प्रो रेसलिंग 2026 में कल, छठे दिन, पंजाब रॉयल्स का सामना टाइगर्स ऑफ कोलकाता से होगा। यह मुकाबला नोएडा इंडोर स्टेडियम में शाम 8:00 बजे से शुरू होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।