द इंडियन व्यू

दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी, तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान प्रत्याशी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी, तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान प्रत्याशी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है।

इस लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) अपने सभी 70 उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर चुकी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी तक 59 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। जिसमें पार्टी ने अपने पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने बवाना (एससी) से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता को टिकट दिया है।

वहीं, करोलबाग (एससी) से राहुल धनाक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होनी है, जबकि चुनाव के नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

अगर साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…