द इंडियन व्यू

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, चार साल से फरार अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मोती नगर में दर्ज एक लूट और अपहरण के मामले में वांछित अपराधी जीत पाल उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। 33 वर्षीय जीत पाल को अदालत ने 01 जून 2024 को अपराधी घोषित किया था। वो चार साल से…

Ragwendra P Singh
March 16, 2025
2 min read
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, चार साल से फरार अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मोती नगर में दर्ज एक लूट और अपहरण के मामले में वांछित अपराधी जीत पाल उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। 33 वर्षीय जीत पाल को अदालत ने 01 जून 2024 को अपराधी घोषित किया था। वो चार साल से फरार था।

शनिवार को एसआई हितेश भारद्वाज को जीत पाल की लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर अजय शर्मा की अगुवाई में एक टीम बनाई गई, जिसमें एसआई हितेश भारद्वाज, एएसआई पवन, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, विकास, मंदीप और आकाश नैन शामिल थे। एसीपी नरेंद्र सिंह के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीत पाल को कुतुब विहार, गोयला डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इस गिरफ्तारी को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मान रही है।

गिरफ्तारी के बाद, शुरुआत में जीत पाल ने लूट और अपहरण के आरोपों को नकारा, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथियों नकुल और अजय के साथ मिलकर अपराध करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, यह गैंग लूट और अपहरण की वारदातों में सक्रिय था। चार साल पहले पुलिस ने जीत पाल और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसने जमानत मिलने के बाद कोर्ट की सुनवाई से बचते हुए फरारी काटी।

जीत पाल उर्फ मोंटी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और 2019 में दिल्ली आकर अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। यहां वह अपराधियों के संपर्क में आया और लग्जरी जिंदगी जीने की चाहत में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने लगा। जीत द्वारका के विजय एन्क्लेव में रहता था।

क्राइम ब्रांच की इस बड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली पुलिस फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। कहा जा रहा है कि जल्द ही अन्य अपराधियों को भी कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…