दिल्ली कैबिनेट का फैसला: ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने पर 7 करोड़, 1200 छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और 175 स्कूलों में आईसीटी लैब
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि में बड़ी…

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि में बड़ी बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1,200 मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे और दिल्ली के 175 सरकारी स्कूलों में आधुनिक आईसीटी लैब स्थापित की जाएंगी।
दिल्ली सरकार में गृह, शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि अब ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 5 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। पहले यह राशि क्रमशः 3 करोड़ रुपए, 2 करोड़ रुपए और 1 करोड़ रुपए थी।
एशियाई खेलों के लिए भी इनामी राशि बढ़ाई गई है। अब स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ रुपए, रजत विजेता को 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा, जो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे, उन्हें अब हर साल 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के ऐसे छात्र-खिलाड़ियों को, जो राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, सालाना 5 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।
खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने यह भी तय किया है कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वालों को दिल्ली सरकार में ग्रुप ए की नौकरी दी जाएगी। कांस्य पदक जीतने वालों को ग्रुप बी की सरकारी नौकरी मिलेगी।
शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डिजिटल एजुकेशन योजना के तहत अब 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1,200 होनहार छात्रों को फ्री में हाई-परफॉर्मेंस वाले आई7 लैपटॉप दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी मेधावी छात्र तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। इस योजना पर करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
दिल्ली सरकार ने 175 सरकारी स्कूलों में आधुनिक आईसीटी लैब्स स्थापित करने की मंजूरी भी दी। ये सभी लैब्स सीबीएसई के मानकों के अनुसार होंगी और हर लैब में 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल स्किल्स का प्रशिक्षण मिलेगा, जो उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली अब देश का पहला राज्य बन गया है जो ओलंपिक विजेताओं को सबसे ज्यादा इनामी राशि दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “खेल को राष्ट्र निर्माण का माध्यम” मानने वाले विज़न से प्रेरणा लेकर यह कदम उठाया गया है।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर छात्र और खिलाड़ी को उसकी मेहनत का सही सम्मान और सुविधाएं मिलें। इन फैसलों से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि छात्रों को भी डिजिटल युग के लिए तैयार किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
