द इंडियन व्यू

दिल्ली के स्वरूप नगर के गोदाम में भीषण आग, 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
2 min read
दिल्ली के स्वरूप नगर के गोदाम में भीषण आग, 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।जानकारी के मुताबिक, स्वरूप नगर स्थित गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटींआग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां भेजी गई हैं। फायर फाइटर्स लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग आसपास के इलाकों में न फैले।गोदाम में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकलकर्मी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।आग लगने की वजह अभी साफ नहींफिलहाल गोदाम में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग की प्राथमिकता पहले आग को पूरी तरह बुझाने की है। आग पर नियंत्रण पाने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी।अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…