द इंडियन व्यू

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी : केजरीवाल और आतिशी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर से बम होने की धमकियां मिली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल,…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
3 min read
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी : केजरीवाल और आतिशी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के स्कूलों में एक बार फिर से बम होने की धमकियां मिली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका समेत कई स्कूलों को मिली धमकियों पर सवाल उठाते हुए दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बार-बार धमकियों के बावजूद न कोई कार्रवाई हुई, न कोई पकड़ा गया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और कहा कि बच्चे और अभिभावक डर में हैं, लेकिन भाजपा की चार इंजन की सरकार सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका समेत द्वारका के कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं, लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है। भाजपा से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। भाजपा की चार इंजन की सरकार दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा, स्कूलों में धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है? बच्चे, अभिभावक खौफ में हैं, लेकिन भाजपा की चार इंजन की सरकार उनको सुरक्षा देने में नाकाम है।

आपको बताते चलें, स्कूलों में बम की धमकी मिलने का यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई स्कूलों को इस तरह के ईमेल भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।

इससे पहले, 18 जुलाई को दिल्ली के कई स्कूलों को एक साथ बम की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया था। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान भी किसी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

इससे पहले, 16 जुलाई को दक्षिणी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी भरे संदेश मिले थे। वहीं, 14 जुलाई को दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी के एक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच के दौरान ये खबर झूठी निकली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…