द इंडियन व्यू

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, अमित शाह ने जताया दुख

नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में (पीजी) इमारत गिरने के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाए गए हादसे में घायल 07 लोगों में से 02 की मौत हो चुकी है। इमारत…

Ragwendra P Singh
September 6, 2026
2 min read
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, अमित शाह ने जताया दुख

नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में (पीजी) इमारत गिरने के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर में लाए गए हादसे में घायल 07 लोगों में से 02 की मौत हो चुकी है। इमारत के मलबे में कई अन्य छात्रों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल से बात कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर तेजी से बचाव कार्य कर रहे हैं। घायलों को हर जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है। उन्होंने सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि तालमेल बिठाकर काम करें और मौके पर तेजी से बचाव कार्य सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसा स्थल का दौरा किया।मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…