दिल्ली के महिपालपुर में डाक अधीक्षक 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के महिपालपुर में डाक विभाग के स्वचालित डाक प्रसंस्करण केंद्र (एएमपीसी) के अधीक्षक देशराज मीना को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के महिपालपुर में डाक विभाग के स्वचालित डाक प्रसंस्करण केंद्र (एएमपीसी) के अधीक्षक देशराज मीना को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ताओं से शाखा स्थानांतरण रोकने और अवकाश स्वीकृत करने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी।
सीबीआई ने 17 अप्रैल को मामला दर्ज किया, जिमसें आरोप लगाया था आरोपी अधीक्षक ने शिकायतकर्ता का ट्रांसफर रोकने और छुट्टी मंजूर करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी ने कुल 20 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये बतौर पहली किस्त स्वीकार करने पर सहमति जताई।
सीबीआई ने इसके बाद उसी दिन जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को कुल रकम की पहली किस्त देने के लिए भेजा। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी को रंगे हाथों 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एजेंसी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
-------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
