द इंडियन व्यू

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक बनेगा भूमिगत मार्ग, एक घंटे की दूरी 15 मिनट में होगी तय: गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर के जाम को दूर करने के लिए 30-40 हजार करोड़ रुपये के बजट से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से हरियाणा के गुरुग्राम तक एक…

Ragwendra P Singh
September 17, 2025
2 min read
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक बनेगा भूमिगत मार्ग, एक घंटे की दूरी 15 मिनट में होगी तय: गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर के जाम को दूर करने के लिए 30-40 हजार करोड़ रुपये के बजट से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से हरियाणा के गुरुग्राम तक एक भूमिगत मार्ग (टनल रोड) बनेगा, जिससे एक घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय किया जा सकेगा। इससे यात्रा में 45 मिनट की बचत होगी।

गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक हिंदी समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में कहा कि 26 मई 2014 को नरेन्द्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से उनकी सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और निर्णय क्षमता के कारण वाहन उद्योग, राजमार्ग और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। सड़क परिवहन मंत्रालय 25 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और 3,000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का निर्माण कर रहा है, जो बंदरगाहों और धार्मिक पर्यटन केंद्रों को जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इससे कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों में लॉजिस्टिक लागत तेजी से कम हो रही है। उनके मंत्रालय का लक्ष्य 2026 तक इसे 9 प्रतिशत तक लाना है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। लगभग 12 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो विकसित भारत की राह के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। यातायात जाम दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अन्य शहरों में गंभीर समस्या बन गया है।

उन्होंने कहा कि इसे दूर करने के लिए मंत्रालय ने दिल्ली के लिए 30-40 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। दिल्ली से गुरुग्राम के बीच यातायात जाम की समस्या हल करने के लिए तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक एक भूमिगत मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। यह मार्ग बनने से यात्रा समय एक घंटे से घटकर 15 मिनट हो जाएगा, जिससे 45 मिनट की बचत होगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मोदी का नेतृत्व परिवर्तन और रणनीति का अनूठा संतुलन है। बुनियादी ढांचे को आर्थिक और राजनीतिक ताकत में बदलने की उनकी क्षमता ने भारत की वर्तमान यात्रा को परिभाषित किया है। उनके नेतृत्व में रणनीतिक कार्यप्रणाली की विश्व में प्रशंसा हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…